पैसों के लेन-देन में भिड़े दो सगे भाइयों का शांतिभंग में चालान
अयोध्या, जून 6 -- मवई। रसूलपुर गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों एक - दूसरे पर हमलावर हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उपनिरीक्षक मोहम्मद इदरीश खां ने बताया कि रसूलपुर मजरे कुशहरी निवासी लवलेश कुमार वर्मा और परवेश कुमार वर्मा के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को शांतिभंग में चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.