भदोही, मार्च 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र दल्लूपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नशे मे धुत दोनों पक्ष की महिला और पुरुष अस्पताल मे भी नोकझोंक करते रहे। उनकी हरकत से चिकित्सक तथा अस्पताल के सुरक्षा कर्मी के साथ चौकी पुलिस भी परेशान रही। गांव के नट बस्ती के दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पैसे के लेन-देन का आरोप लगा रहे थे। जिसको लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार की देर शाम को दोनों पक्ष की महिला और पुरुष ईंट पत्थर एक दूसरे पर बरसाने लगे। एक पक्ष से 61 वर्षीय भल्लू, 22 वर्षीय शकीला, 60 वर्षीय मीना तथा दूसरे पक्ष से 43 वर्षीय हरेद्र, 60 वर्षीय राजेद्र, राजेश तथा प्रियंका घायल हो गए। एम्बुलेंस से सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.