अमरोहा, मार्च 25 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव तोफापुर में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में पिता समेत चार लोगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पंचम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बीती 22 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनके पिता विजयपाल सिंह, सौतेला भाई नकुल, सौतेली मांसीमा तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति निवासी डाक बंगला स्टेशन रोड नगर कोतवाली उनके गांव तोफापुर पहुंचे। उस समय पंचम सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि चारों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। कहा कि तुम लोग हमसे हिस्सा क्यों मांग रहे हो। पंचम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने सोलर लाइट लगवाई थी, जिसका भुगतान अभी नहीं किया है। साथ ...