पैसों के लेन देन को लेकर धारदार वार कर किया जानलेवा हमला
हापुड़, जून 12 -- हापुड़ । बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर बड़े भाई ने पत्नी संग मिलकर अपने ही सगे छोटे भाई पर हमला कर दी। आरोप है कि धारदार हथियार से वार कर हत्या का प्रयास किया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई पर उसके करीब दो लाख रुपये उधार थे। गुरुवार सुबह वह अपने रुपये वापस मांगने के लिए बड़े भाई के घर गया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर पीड़ित की पत्नी गुड़िया भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.