हापुड़, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के जवाहर बाजार में शनिवार देर रात पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा पैसे मांगने पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हंगामे के कारण सड़क पर जाम लग गया और लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बिरादरी की पंचायत में दो पक्षों में हुई मारपीट, हंगामा सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.