मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला कस्साबान निवासी आबिद का परिवार के एक व्यक्ति से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच होने पर मारपीट हो गयी। आबिद पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके मकान पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हडकाकर शांत करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान का कहना कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है, लेकिन फिर भी पकडे गए लोगों का शांतिभंग की आंशका में चालान किया जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.