रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। केमरी में पैसों के लेनदेन में आपस में झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम गधईया निवासी देवेंद्र व डोरीलाल को गिरफ्तार कर चालान किया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि देवेंद्र के डोरीलाल पर कुछ पैसे उधार थे। देवेंद्र के पैसे वापस मांगने पर दोनों आपस में बहस करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए, जिसके बाद आरोपियों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...