प्रयागराज, अप्रैल 8 -- फाफामऊ के चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने की घटना को 17 दिन बीत चुके हैं। दुर्घटना में 14 श्रमिक घायल हो गए थे और चार श्रमिकों की मौत हो गयी थी। घायलों में 13 श्रमिक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए, लेकिन बिहार के सहरसा के रहने वाले 20 वर्षीय अमित चौधरी का इलाज अभी एसआरएन अस्पताल के आर्थो वार्ड में चल रहा है। अमित के बांए पैर में फ्रैक्चर है। डॉक्टरों के अनुसार अमित के पैर का ऑपरेशन करके उसमें स्टील का इंप्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए 37 हजार रुपये खर्च होंगे। अस्पताल की ओर से मरीजों को नि:शुल्क इंप्लांट नहीं मिलता है। तीमारदार उमेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा को पत्र सौंपकर अमित के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया हूं। उमेश ने बताया कि कोल्ड स्टोर की ओर से श्रमिकों की बकाया मजदूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.