नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा मोटर्स का दबदबा बरकरार है। कंपनी के पास फिलहाल टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी जैसे छह मॉडल्स का मजबूत पोर्टफोलियो है। मार्केट में अपनी इस बादशाहत को और मजबूत करने के लिए टाटा मोटर्स ने साल 2026 के अंत तक 3 और नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की प्लानिंग की है। इन नई कारों के साथ कंपनी प्रीमियम और अफोर्डेबल दोनों ही सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं टाटा की इन तीन मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- हुंडई का 'इलेक्ट्रिक धमाका': चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट हुई नई SUVटाटा सिएरा ईवी टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। इसे वित्त वर्ष 2027 ...