नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारत में नई कार खरीदने वालों के बीच CNG गाड़ियों का क्रेज काफी बढ़ गया है। हालत यह है कि देश में बिकने वाली हर 100 नई कारों में से करीब 22 से 24 कारें अब सीएनजी वाली ही हो रही हैं। इस भारी डिमांड को देखते हुए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने सीएनजी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने में जुट गई है। कंपनी मार्केट में 5 नई सीएनजी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं मारुति की अपकमिंग 5 नई सीएनजी कारों के बारे में विस्तार से।मारुति फ्रोंक्स फेसलिफ्ट CNG मारुति अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर फ्रोंक्स के फेसलिफ्ट मॉडल में नया 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह सीएनजी ऑप्शन में भी आएगा। सीएनजी मोड में यह इंजन करीब 69bhp की पावर देगी। इसमें सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक (CNG-AMT) का ऑप्शन भी म...