नई दिल्ली, अगस्त 25 -- हुंडई अपने SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए एक बिल्कुल नई क्रॉसओवर SUV पर काम कर रही है। भारत में कंपनी की वेन्यू सब-4 मीटर सेगमेंट को संभालती है। जबकि क्रेटा मिड-साइज सेगमेंट में राज कर रही है। अब इन दोनों गाड़ियों के बीच के खाली स्पेस को भरने के लिए हुंडई एक नया मॉडल ला रही है। इसका इंटरनल कोडनेम 'BC4i' है। माना जा रहा है कि यह नई कार 2026 के फेस्टिव सीजन तक मार्केट में दस्तक दे सकती है। यह गाड़ी उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगी जो वेन्यू से थोड़ी बड़ी, ज्यादा स्पेस वाली और स्पोर्टी SUV चाहते हैं। आइए जानते हैं हुंडई की इस अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।बाहर से ऐसी दिखेगी SUV डिजाइन और लुक के मामले में यह SUV काफी हद तक हुंडई की ग्लोबल कार 'Bayon' जैसी लग रही है। यह फिलहाल यूरोपीय बाजारों मे...