नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट पर राज करने वाली टाटा मोटर्स अब सुस्त बैठने के मूड में बिल्कुल नहीं है। हैरियर EV और नई पंच EV को बाजार में उतारने के बाद कंपनी अब अपने अगले मिशन पर निकल चुकी है। बता दें कि टाटा मोटर्स के पिटारे में फिलहाल तीन नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पाइपलाइन में हैं। ये कारें अलग-अलग बजट और पसंद वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। अगले एक साल के भीतर ये तीनों मॉडल सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कंपनी के अपकमिंग तीनों मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- JSW मोटर्स की बड़ी तैयारी, पहली कार लॉन्च करने से पहले खुलेंगे कंपनी-ओन्ड शोरूमकुछ ऐसी होगी डिजाइन इस लिस्ट में सबसे पहली और किफायती गाड़ी नई टियागो EV है। हाल ही में टेस्टिंग क...