बागपत, फरवरी 16 -- बामनौली गांव निवासी रोहित ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उससे कुछ दिन पहले गांव के ही युवक दुर्गेश ने पैसे उधार लिए थे। जब वह उससे उधार दिए पैसे मांगने लगा, तो उसे आए दिन आज कल कहकर टरकाता रहा। शनिवार की शाम वह युवक से पैसे मांगने गया, तो दुर्गेश ने एक अन्य युवक मोहित के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। लोहे की रॉड से भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह का कहना है कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.