भदोही, जून 2 -- भदोही, संवाददाता। पैसों एवं फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बच्चों का पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। लंबी जांच प्रक्रिया के बाद औराई थाने की पुलिस ने नबील हयात अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक औराई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से संचालित नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोएट चिल्ड्रेन द्वारा उक्त अपराध को पकड़ा गया था। इसकी सूचना छह अप्रैल को मिली थी। आरोपी सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के साथ ही पैसा कमाने के लालच में बच्चों के पोर्न वीडियो को अपलोड करता था।कहा कि मोबाइल नंबर, ई-मेल समेत अन्य साक्ष्यों की जांच करने के बाद आरोपी की पहचान कुरौना गांव निवासी नबील हयात अंसारी के रूप में हुई। वह बच्चों की सहमति के ...