पैसे व बकरियां लेकर महिला को निकाला
बांदा, जून 3 -- बांदा। गिरवां थाने के काजीपुर स्योढ़ा गांव निवासी केशकली पत्नी लक्ष्मी ने पति व ससुर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी लक्ष्मी से 25 वर्ष शादी हुई थी। ससुराल में उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती रही और घर से निकाल दिया गया। 18 साल से वह अपने मायके बोधी पुरवा (मटौंध) में रही। बकरी पालकर भरण-पोषण करती रही। तीन वर्ष पूर्व पति व ससुर ने समझौता कर उसे ससुराल ले गए। वह अपने साथ बकरी पालकर जुटाए एक लाख रुपये व बर्तन आदि ले गई। कुछ दिन बाद फिर सभी ने मारपीट की और घर से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.