रांची, फरवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में जुआ के अड्डे और ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले को संरक्षण देने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी राकेश रंजन ने अरगोड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई जयकांत यादव, आरक्षी सयूब अंसारी, दिलीप कुमार, चालक निरंजन कुमार और मो आरिफ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबित पुलिसकर्मियों का पैसा लेने का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच की गई। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है। लेकिन, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले और जुआ का अड्डे संचालित करने वाले को संरक्षण पूर्णता गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...