गुमला, फरवरी 22 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के फसिया पंचायत अंतर्गत तर्री आनंद नगर निवासी पुष्पा देवी से 67 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने गुमला थाना पहुंचकर जशपुर रोड निवासी कुमार अभिनय के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार कुमार अभिनय वर्तमान में रांची स्थित एक कॉलेज में कार्यरत है और उससे पहले से जान-पहचान थी। एक दिन उसने फोन कर पैसों की जरूरत बताते हुए मदद की मांग की। विश्वास में आकर पुष्पा देवी ने यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये भेजे। इसके बाद आरोपी ने बार-बार पैसों की मांग की और धीरे-धीरे कुल 67 हजार रुपये ले लिए। उसने कुछ दिनों में पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतने के बावजूद पैसा वापस नहीं किया। चार दिसंबर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.