बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक ने जमीन खरीदने के लिए रुपए बयाने के तौर पार दिए। मगर जब जमीन लिखाने की बात आई तो मुकर गया। अब न पौसा दे रहा और न ही जमीन दे रहा है। उल्टे वापसी के लिए गए युवक को मारापीटा । पुलिस ने तहरीर दिए जाने पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। रिसिया थाने के मंझौवा मुजेहना निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामलाल यादव ने भूमि खरीदने को श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के करौंदी निवासी महेश कुमार पुत्र जगदीश व दरगाह थाने के बख्शीपुरा निवासी अमित कुमार पुत्र बख्श सिंह से सौदा तय कर आन लाइन व नगदी सहित 6.70 लाख का बयाना दिया था। इन लोगों ने न तो भूमि की रजिस्ट्री की। धन वापस किए जाने को कहे जाने पर आजकल पर टालते रहे। जब शनिवार को वह बख्शीपुरा धन मांगने पहुंचा तो वहां महेश व अमित ने उसे जान से मारने को ...