पैसे लेनदेन में दो पक्षों में हुई मारपीट
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ कस्बे में बाइक धुलाई के पैसे को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया।मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बिजुआ कस्बा निवासी मोहम्मद असफाक अपनी बाइक की धुलाई कराने बिजुआ स्थित एक सर्विस सेंटर पर गए थे। आरोप है कि धुलाई के 10 रुपये कम देने पर सर्विस सेंटर संचालक आकार और अशफाक के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद संचालक और उसके साथियों ने असफाक और उसके साथी पर हमला कर दिया। इस मारपीट में अशफाक के पैर में चोट आई और सिर पर भी घाव लगे। उसके साथी का भी सिर फट गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल अशफाक और उसके साथी को देखा जा सकता है। बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर सामने आया है। उन्होंने जानकारी दी कि घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.