नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- फेस्टिव सीजन के दौरान भारतीय कार मार्केट में कई नई गाड़ियों की एंट्री हुई। अब नवंबर में भी कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। इस महीने भारतीय मार्केट में 4 नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें मर्सिडीज-बेंज की नई इलेक्ट्रिक SUV से लेकर BYD के लग्जरी ब्रांड डेंजा की पहली कार तक शामिल है। इसके अलावा, टोयोटा अपनी पॉपुलर इनोवा हाइक्रॉस का नया फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। वहीं, मिनी की नई इलेक्ट्रिक कार भी इसी महीने दस्तक देगी। आइए जानते हैं इन चारों अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।1. मर्सिडीज-बेंज GLC इलेक्ट्रिक मर्सिडीज-बेंज अपनी नई GLC इलेक्ट्रिक को 4 नवंबर को लॉन्च करेगी। यह भारत में कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV रेंज की एंट्री लेवल गाड़ी होगी। इसमें 94kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो एक बार फुल चार्...