सहारनपुर, फरवरी 1 -- रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के ग्राम बुड्डाखेड़ा गुर्जर में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बुड्डाखेड़ा गुर्जर निवासी चरन सिंह पुत्र सहीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी की शाम उन्होंने अपने पुत्र आजाद को राजीव से पैसे लेने के लिए भेजा था। रास्ते में राजवीर पुत्र हुकम सिंह मिला। जब आजाद ने राजीव से पैसे मांगे तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि राजीव और उसके भाई संदीप ने मिलकर आजाद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में आजाद को गंभीर चोटें आईं। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...