रामपुर, अप्रैल 9 -- बकाया राशि मांगने पर एक ठेकेदार और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पैसे देने के बजाय दबंगों ने घर में घुसकर कैंची और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दो भाई और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के गांव डिबडिबा सोडी कालोनी निवासी मुकेश कुमार ठेके पर मकान के निर्माण का कार्य करता है। पीड़ित के अनुसार पड़ोस में ही रहने वाले सचिन पाल के मकान का निर्माण किया था, जिसकी करीब ढाई लाख रुपये की रकम बकाया थी। आरोप है कि जब मुकेश ने अपनी बकाया राशि मांगी तो सचिन ने देने से साफ इनकार कर दिया और झगड़े पर उतारू हो गया। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया तथा नौबत मारपीट तक पहुंच गई। साथ ही सचिन पाल अपने पिता भगवान स्वरूप और ससुर सुरेश पाल, जोकि कथित तौर पर हिस्ट्रीशीटर हैं, इन तीनों ने उसके घर में घुसकर मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.