रुडकी, मार्च 20 -- मंगलौर, संवाददाता। ग्राम बिझौली में उधारी के रुपये मांगने को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अनीस निवासी ग्राम बिझौली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्ते के भाई महबूब के डेढ़ लाख रुपये गांव के ही मुस्तकीम पर बकाया थे। महबूब पिछले काफी समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन मुस्तकीम टालमटोल कर रहा था। महबूब ने मुस्तकीम से 16 मार्च की शाम अपने पैसे मांगे। आरोप है कि मुस्तकीम ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.