पैसे न देने पर सौतेले भाई ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी
अयोध्या, मार्च 29 -- बीकापुर। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम काजी का सराय में पैसे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मरियम पत्नी मोहम्मद तौसीफ ने अपने सौतेले भाई पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में मरयम का कहना है कि उसका सौतेला भाई मो. अर्श उर्फ एमश पुत्र मो. आकिल अक्सर उससे पैसों की मांग करता है। पैसे न देने पर वह पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि 27 मार्च को फिर से पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसे लात-घूंसों से मारा और उठाकर पटक दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.