झांसी, मार्च 31 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। शराब के लिए रुपए न देने पर युवक ने नशे में अपनी बाइक फूंक दी। आक्रोशित युवक ने घर में भी आग लगाने का प्रयास किया। जिसे परिजनों ने किसी तरह बचाया। वहीं बाइक जलकर राख हो गई। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बमेर निवासी आनंद प्रजापति अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ रहता है। देर रात छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी थी। आनंद शराब के नशे में आया और अपनी मां लक्ष्मी देवी से रुपए मांगने लगा। उसने मना कर दिया तो वह आक्रोशित होकर गाली=गलौज करने लगा। मां लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि तभी आनंद ने घर के बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक धू-धूकर जल उठी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक वह पूरी जल चुकी थी। मंगलवार सुबह फिर वह नशे में घर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.