इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय के बीच वर्चस्व और अवैध वसूली को लेकर शादी समारोह में विवाद हो गया। किन्नरों पर लाठी-डंडो से हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखर निवासी नंदिनी पांडे ने बताया कि वह किन्नर हैं और 26 अप्रैल की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में बधाई गाने जा रही थीं। इसी दौरान जेपी गार्डन के पास थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग उनके पास आए और क्षेत्र में कार्यक्रम करने के बदले पैसे की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- नर्तकी से बदसलूकी के विरोध पर बारातियों को दौड़ा कर पीटा आरोपियों में बेला रानी किन्नर, करन जाटव निवासी हरसौली रोड, राघव सिंह, राहुल कुमार सो...