आरा, फरवरी 25 -- आरा। नवादा थाना क्षेत्र बिहारी मेल छठिया घाट पर बुधवार की शाम पैसे के विवाद में मां-बेटे की पिटाई कर दी गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में यूपी के बलिया जिले के सातवार थाना क्षेत्र के असवान टोठा गांव निवासी कमेश्वर नट की 55 वर्षीया पत्नी हीरामुनी देवी और 29 वर्षीय पुत्र बिट्टू नट शामिल हैं। दोनों वर्तमान में बिहारी मिल छठिया घाट के पास किराए के मकान में रहते हैं। बिट्टू नट ने बताया कि बुधवार की शाम मोहल्ले के दो युवक नशे की हालत में आए और जबरन उससे पांच हजार रुपये मांगने लगे। उसने कहा कि किस बात के पैसे, तो दोनों लड़कों ने कहा कि यहां रहना है तो पैसा देना होगा। उसने पैसे देने से इनकार किया, तो डंडे से उसकी पिटाई कर दी गई। उसकी मां बचाने पहुंची, तो उनकी भी पिटाई कर...