रांची, अप्रैल 28 -- झारखंड के रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र में एक बड़े होटल कारोबारी को व्हाट्सऐप कॉल कर दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर बम से उड़ाने और एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में कारोबारी मुकेश श्रीवास्तव ने रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी घटना झारखंड के गुमला की है, जहां जेवर व्यापारी से 1 करोड़ के गहने लूट लिए गए हैं।बम और AK-47 से बात करेंगे. विवेकानंद कॉलोनी रातू निवासी होटल कारोबारी मुकेश के व्हाट्सऐप पर सोमवार सुबह में एक व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर राहुल सिंह बताया और दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि पांच दिन के भीतर पैसे तैयार रखो। राशि नहीं मिली तो बम व एके-47 से बात करेंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं 44degC...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.