नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- यूपी बोर्ड के इम्तिहान खत्म हो चुके हैं और कॉपियों को जांचने का काम भी लगभग पूरा हो चला है। अब बच्चों के साथ-साथ उनके मां-बाप के चेहरों पर भी नतीजों को लेकर एक अजीब सी बेचैनी देखने को मिल रही है। हर कोई बस इसी इंतजार में है कि कब रिजल्ट आए और कब पता चले कि साल भर की मेहनत का क्या फल मिला। लेकिन इस इंतजार और घबराहट के बीच एक बहुत बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है। आजकल साइबर ठगों ने ठगी का एक नया पैंतरा निकाल लिया है। वे उन मासूम बच्चों और उनके घरवालों को अपना शिकार बना रहे हैं, जिन्होंने इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। खास तौर पर हापुड़ जिले में इसे लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इन ठगों का तरीका बड़ा ही शातिर है। वे सीधे आपके मोबाइल पर कॉल करते हैं। फोन उठाने पर सामने वाला शख्स बड़े ही ...