पाकुड़, अप्रैल 6 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जामबाद की एक महिला से पैसे दोगुने करने का लालच देकर 1 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता मोमिना बीवी ने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दिए शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि करीब 14 वर्ष पूर्व खुदूटोला निवासी सुबोध मंडल ने खुद को "राइन एंड रावी" नामक सहकारी बैंक का एजेंट बताकर महिला से 1 लाख रुपये निवेश के नाम पर लिए थे। बकायदा एक बॉन्ड पेपर भी दिए। साथ ही उसने चार वर्षों में राशि दोगुनी कर 2 लाख रुपये लौटाने का भरोसा दिलाया था। समय बीतने के बावजूद महिला को उसकी राशि वापस नहीं मिली। आरोप है कि आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। वहीं वर्ष 2022 में लॉकडाउन के बाद उसने एक सर्टिफिकेट देकर जल्द भुगतान का आश्वासन भी दिया। परंतु भुगतान नहीं हुआ। हाल ही में ...