पैसे देने से मना करने पर युवक पर हमला, तीन पर केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 6 -- नागफनी थाना क्षेत्र में पैसे देने से मना करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना नागफनी के मोहल्ला डेहरिया निवासी जुनेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार को दोपहर करीब 3:15 बजे वह नवाबपुरा स्थित छड़ियों के मैदान के पास बैठा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान छड़ियों का मैदान निवासी विक्की अपने दो साथियों के साथ आया और पैसे मांगने लगा। जुनेद के अनुसार उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी विक्की गाली देने लगा। विरोध पर तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। एसएचओ नागफनी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी विक्की और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट और धमकी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.