औरैया, सितम्बर 7 -- महज 2500 रुपये के छह महीने पुराने कर्ज को लेकर 25 वर्षीय सुमित नारायण की हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि हालेपुर निवासी 19 वर्षीय रितिक कुमार ने पूछताछ में बताया कि रुपये वापस मांगने और सार्वजनिक स्थान पर उसके व परिवार के साथ गाली-गलौज कर बेइज्जती करने से वह सुमित से नाराज था। उसने फोन कर सुमित को खेतों की ओर बनी तलैया के पास बुलाया। घर से लोहे का वांका कपड़ों में छिपाकर साथ ले गया। बातचीत के बाद सुमित घर जाने के लिए मुड़ा तो पीछे से सिर पर वांके से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सुमित भागा तो पीछा कर दोबारा वार किया। गिरने के बाद उसके चेहरे, गर्दन और सिर पर कई वार किए। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर हत्या के खुलासे का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वांका समेत अन्य सामान बरामद किया ...