पैसे देकर खाता खुलवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह की तलाश में बाहर जाएगी पुलिस
भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। ऑनलाइन ठगी में म्यूल खाता का इस्तेमाल करने और पैसे का लोभ देकर जरूरतमंद से बैंकों में खाता खुलवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीम दूसरे राज्य जाएगी। साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भदौरिया के रहने वाले सुभाष भारती, नाथनगर पीपरपांती के रहने वाले दिनेश कुमार सोनी और तिलकामांझी के मुंदीचक के रहने वाले राजा साह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध के 20 मामले दर्ज हैं।पुलिस की जांच में पता चला है कि दिनेश कुमार सोनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में खाता खुलवाया और मुंदीचक के राजा साह को पासबुक व एटीएम कुछ पैसे लेकर बेच दिया। यह भी पता चला कि गरीब, अशिक्षित और बेरोजगारों को पैसे का प्रलोभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.