पैसे दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 29 हजार रुपये
कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के यदुटांड़ निवासी इन्द्रदेव मोदी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने आंगनबाड़ी योजना के तहत सरकारी सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 29 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले को लेकर पीड़ित ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित इन्द्रदेव मोदी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:32 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके घर में बच्चे के जन्म पर सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- 6 लाख साइबर ठगी मामले में कार्रवाई नहीं, पीड़ित परेशान झांसे में लेकर आरोपी ने मोबाइल पर आए संदेश की जानकारी हासिल कर ली और कुछ ही देर में उनके खाते से 29 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.