आगरा, अप्रैल 13 -- बीस माह में पैसा दोगुना करने का लालच देकर ताजगंज निवासी युवक से ठगों ने सुनियोजित तरीके से 10 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित प्रदीप कुमार उपाध्याय निवासी शमसाबाद रोड ताजगंज की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पोलिसी बाजार कंपनी का कर्मचारी है। संजय प्लेस में उसकी पहचान शंकर प्रसाद गुप्ता निवासी सरलाबाग दयालबाग न्यू आगरा से हुई। उसने एक कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया। इसके बाद पीड़ित को देहरादून सेमिनार में बुलाया गया। जहां कंपनी से जुड़े अन्य लोगों ने भारी मुनाफे का झांसा दिया। लालच में आकर पीड़ित ने बताए गए खातों में 10 लाख रुपये जमा करा दिए। निवेश के बाद आरोपितों ने एक एप डाउनलोड कराया। जिसमें निवेश का मुनाफा दिखाया जाता था। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.