पैसे के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल, पुलिस ने जांच शुरू की
गौरीगंज, अगस्त 6 -- अमेठी, संवाददाता । अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के रामनगर बाजार में बुधवार रात करीब 9 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में 11 वर्षीय शाहनवाज और 14 वर्षीय सहबान सहित दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी श्रीराम पांडे ने बताया कि दोनों पक्ष सब्जी लगाने का कार्य करते हैं। रात में उजाला करने के लिए जो लाइट लगाई जाती थी, उसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पैसे देने के मुद्दे पर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। उनके अनुसार, दोनों पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.