पैसे के विवाद में पिटाई, पांच नामजद
जौनपुर, मई 31 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीरपुर मधुपुर गांव में शनिवार की शाम पैसों के लेन‑देन को लेकर विवाद के चलते मुकेश कुमार की विपक्षियों ने लाठी‑डंडे और लात‑घूंसे से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने धरमपुर गांव निवासी पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मुकेश कुमार हलवाई ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह मधुपुर से सब्जी लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में धरमपुर निवासी पांचों लोगों ने उसे घेर लिया और पुराने पैसों के विवाद को लेकर गालियां देते हुए लाठी‑डंडे व लात‑घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले बीच में आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट करने वालों में प्रदीप मोदनवाल, आयुष, किशन उर्फ चुन्नी, राहुल और संजय थे। थाना प्रभारी अश्विनी दूबे ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.