कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी कोतवाली के करनपुर सौरई निवासी जय प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को वह चाचा संतोष के साथ करनपुर बाजार सामान लेने गया था। इसी दौरान मधवामई निवासी विनोद भाई प्रमोद व तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पैसे के लेन-देन को लेकर चाचा से भिड़ गया। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम कोतवाली पहुंच मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.