पैसे के विवाद में की गई थी बिचौलिए की हत्या, पिता दो पुत्र गिरफ्तार
बाराबंकी, मई 15 -- जैदपुर। जमीन बिकवाने के बाद कमीशन मांगने से नाराज पिता ने अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर बिचौलिए के सिर पर हथौड़ी से वार करने के बाद गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए हत्यारोपी शव को टेरा गांव के पास नाले के किनारे छोड़ कर फरार हो गए थे। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। छह मई को मिला था शव: जैदपुर थाना क्षेत्र में ग्राम टेरा के पास नाले के किनारे छह मई को ग्राम बलछत निवासी आलम (35) का शव पाया गया था। मृतक के सिर व शरीर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था。
पत्नी ने दर्ज कराया था केस पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मृतक की पत्नी शमा ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों को खिलाफ मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.