बलिया, मार्च 11 -- बलिया, संवाददाता। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर (कठहीं) निवासी 14 वर्षीय रौनक यादव उर्फ निकी की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है। बुधवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी उसी गांव के रहने वाले मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का सीएचसी सोनवानी में इलाज कराने के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।बबुआपुर गांव के दक्षिण एक नलकूप के पास मंगलवार की सुबह किशोर का शव पड़ा मिला। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता नंदजी यादव की तहरीर पर गांव के ही मनोज यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि किशोर की हत्या ईंट से की गयी है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच भोर में सोनवानी-मुड़ाडीह सोनवानी मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पास आरोपी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.