मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- सरैया, हिसं। जैतपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर बल्ली गांव में गुरुवार को पैसे के लेनदेन में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि काम के बदले अग्रिम राशि लेने को लेकर मो. नविल और मो. अलाउद्दीन के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर मंगलवार को पंचायत भी हुई थी। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.