पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बलहिया गांव में पैसे की लेनदेन में सोमवार के शाम में गोली चली है। इस संबंध में बलिया गांव निवासी संतोष यादव ने गांव के ही आलबीसी मढकी के खिलाफ चैनपुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि संतोष यादव के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के अनुसार आलबीसी मढकी लेबर सप्लायर है। संतोष के भाई से पैसा लिया था पर पैसा वापस नहीं कर रहा था। इसी संबंध में संतोष यादव ने भी पैसे वापस करने का दबाव बनाया। इसी क्रम में उठे विवाद में उसने गोली चला दी संतोष यादव बाल बाल बच गया। बाद में आरोपी फरार हो गया। तत्पश्चात संतोष यादव ने मंगलवार के शाम में चैनपुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...