खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में बुधवार को पैसा लेनदेन को लेकर पड़ोसी ने एक युवक को लगा दबा दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव निवासी सिंधो यादव के पुत्र धरमवीर यादव के रूप में की गई। घायल युवक के परिजन ने बताया कि पड़ोसी से कुछ रुपये को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद पड़ोसी ने युवक को गला दबा दिया। जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार कर हाईयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...