पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
पलामू, जून 5 -- विश्रामपुर। नौगढ़ा ओपी क्षेत्र के लालगढ़ गांव में गुरुवार देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नौगढ़ा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। नौगढ़ा ओपी प्रभारी सुशील उरांव ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कुछ दिन पूर्व आरोपियों के हाथ एक बकरी बेची थी। बकरी के बकाया पैसे की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में बदल गया। घटना में परवंती देवी, आकाश पटेल, विकांत पटेल एवं मानस पटेल घायल हो गए। यह भी पढ़ें- 400 रुपये को लेकर धारदार हथियार से हमला, पांच घायल पीड़िता परवंती देवी ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि रूपा देवी, प्रिंस कुमार, मोनू कुमार एवं विजय चौधरी ने ब्लेड, लाठी एवं डंडे से हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.