गौरीगंज, जनवरी 13 -- संग्रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के गोठवा सरैया कनू निवासी राजुकमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की रात आठ बजे ठेंगहा बाजार में पैसे के लेनदेन को लेकर ठेंगहा निवासी सौरभ उर्फ मोनू तिवारी, कलपंत तिवारी व अज्जू सिंह ने उसे गालियां देते हुए दीवार में उसका सिर लड़ाकर मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आई। जबकि उसका इन तीनों आरोपियों से पैसे का कोई लेनदेन नहीं था। किसी तीसरे व्यक्ति से लेनदेन को लेकर उसको मारा पीटा गया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.