बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रुधौली बुजुर्ग तिवारीपुरवा निवासी कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विपक्षी योगेश चौहान निवासी मुतुबगंज झगरूपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा ने तीन अन्य अज्ञात के साथ घर पर चढ़कर पिटाई की। मोटरसाइकिल भी तोड़ डाला। पिटाई के दौरान सोने की कील व झुमका गायब हो गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार की तहरीर पर योगेश चौहान व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...