सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- कुड़वार। देर शाम पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर गांव के कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया।गं भीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार देर शाम को स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे परवानी मिश्र गांव निवासी मनीष मिश्रा(24)पुत्र शिव शंकर मिश्रा पर पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर गांव निवासी शनि पुत्र बग्गड़ ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.