संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया में पैसे की हिस्सेदारी के विवाद में कुछ लोगों ने दंपति समेत चार की पिटाई कर दी। पीड़ित स्वामीनाथ पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद तीन भाई हैं। आरोप है कि उसके पिता के हिस्से का कुछ जमा पैसा था। जिसमें सभी का हिस्सा है, लेकिन उसके बड़े भाई श्रवण सारा पैसा खुद रख लिए। जब वह अपने हिस्से का पैसा मांगे तो आनाकानी करते आ रहे थे। आरोप है कि 23 जून 2026 को सुबह 07 बजे पैसे की बात करने पर बड़े भाई श्रवण अपने बेटे विशाल, पत्नी सविता व बेटी नन्दनी के साथ मिलकर उसे गाली गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की पिटाई मामले में दो सगे भाई समेत 06 पर केस दर्ज विरोध करने पर उक्त लोग उसे लात-घूसों लाठी-डण्डों से मारने लगे। बचाव में जब उसकी पत्नी उषा देवी, बेटी प्रीती, बेटा कृष्णा आए तो लोग उन्ह...