गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के निबरहर निवासी विवाहिता ने पति पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने और मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता प्रेम काली ने पुलिस को बताया कि उसका पति धर्मेंद्र यादव लगातार मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र यादव और यदुनाथ यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...