जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र के दहाउचक में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में एक वृद्ध जख्मी हो गए। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। इस संदर्भ में शिव लखन सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचक ने बताया है कि 22 नवंबर को वह गांव स्थित महादेव स्थान के समीप थे । अभियुक्त के भाई द्वारा पैसा लिया गया है। इस संदर्भ में बातचीत के क्रम में पैसे वापस करने को लेकर बात चल रहा था कि उग्र होकर एकाएक मारपीट करने लगा। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। मारपीट करने का आरोप धीरेंद्र और बुट्टा पर लगाया है। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.